फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of cheating six lakhs by luring to give machine

Jaunpur News: हार्वेस्टर मशीन देने का लालच देकर छह लाख की ठगी का आरोप

Tue, 23 May 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating six lakhs by luring to give machine
कोतवाली क्षेत्र के बंजारेपुर गांव निवासी शादाब अहमद को ठगों ने मोबाइल पर फोन कर हार्वेस्टर मशीन का लालच देकर छह लाख की ठगी कर ली। मशीन न मिलने पर भुक्तभोगी ने फोन किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।शादाब ने बताया कि तीन साल पूर्व हार्वेस्टर मशीन खरीदने के लिए मनदीप से मोबाइल से वार्ता हुई। जिसने खुद को मनदीप इंजीनियरिंग वर्क्स भुनेरहरी, पेहाव रोड, पटियाला पंजाब का प्रोपेराइटर बताया। मनदीप ने तरह-तरह की बात कर शादाब को विश्वास में ले लिया और 15 दिन के अंदर मशीन देने का वादा कर अपने खाते में साढ़े पांच लाख रुपये ले लिया। 15 दिन बाद शादाब मशीन लेने पटियाला पहुंचा तो पुन: 45 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद वह व्यक्ति घर से गायब हो गया। छह दिन वहां बिताने के बाद शादाब अपने घर वापस लौट आया। इसके बाद भुक्तभोगी ने जब मनदीप से मोबाइल से वार्ता कर मशीन मांगी तो वह टालमटोल और झूठे वादे करने लगा। शादाब कई बार पटियाला गया, लेकिन मनदीप रुपये लेने से ही मुकर गया और धमकी देने लगा कि अब पंजाब आए तो जान से मार देंगे। भुक्तभोगी भयभीत हो गया और न्याय की आस में पुलिस की शरण में गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केराकत जयप्रकाश यादव का कहना है कि पैसा लेकर हार्वेस्टर मशीन नहीं देने का आरोप है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed