{"_id":"6224d921807bc8475b2e395e","slug":"accident-in-jaunpur-four-killed-due-to-overturning-of-casting-machine-including-tractor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर सहित ढलाई मशीन पलटने से तीन मजदूरों समेत चार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर सहित ढलाई मशीन पलटने से तीन मजदूरों समेत चार की मौत, एक घायल
Sun, 06 Mar 2022 09:24 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:24 PM IST
सार
थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया कि दुर्घटना में तीन मजदूर सहित एक साइकिल सवार की मौत हो गई है, जिनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक घायल को पीएचसी सोंधी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहां में पलटी ढलाई मशीन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर में खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर जमदहां गांव के पास रविवार की शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर सहित ढलाई मशीन गड्ढे में पलट गई। हादसे तीन मजदूर सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मजदूर को पीएचसी सोंधी भेजवाया।
विज्ञापन
अब्बोपुर गांव के राजू बिंद के यहां से मशीन ढलाई कर वापस आ रही थी, जिस पर लेबर भी पीछे बैठ हुए थे। खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर शाम सात बजे जमदहां गांव के पास साइकिल सवार मानीखुर्द निवासी टुनटुन उर्फ प्रदीप प्रजापति उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
इस दौरान ढलाई मशीन सहित ट्रैक्टर साइकिल सवार को रौंदते हुए असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे साइकिल सवार टुनटुन प्रजापति सहित ढलाई मशीन पर पीछे बैठे अब्बोपुर निवासी चिंतेलाल व हरिश्चंद्र गौतम, खलौतीपुर निवासी शंकर बिंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राम शकल बिंद (50) निवासी अब्बोपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में ले लिया, जबकि घायल शकल बिंद को पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया कि दुर्घटना में तीन मजदूर सहित एक साइकिल सवार की मौत हो गई है, जिनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक घायल को पीएचसी सोंधी भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।