फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accident in jaunpur Four killed due to overturning of casting machine including tractor

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर सहित ढलाई मशीन पलटने से तीन मजदूरों समेत चार की मौत, एक घायल

Sun, 06 Mar 2022 09:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Mar 2022 09:24 PM IST
सार

थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया कि दुर्घटना में तीन मजदूर सहित एक साइकिल सवार की मौत हो गई है, जिनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक घायल को पीएचसी सोंधी भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Accident in jaunpur Four killed due to overturning of casting machine including tractor
खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहां में पलटी ढलाई मशीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर जमदहां गांव के पास रविवार की शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर सहित ढलाई मशीन गड्ढे में पलट गई। हादसे तीन मजदूर सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मजदूर को पीएचसी सोंधी भेजवाया।

विज्ञापन


अब्बोपुर गांव के राजू बिंद के यहां से मशीन ढलाई कर वापस आ रही थी, जिस पर लेबर भी पीछे बैठ हुए थे। खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर शाम सात बजे जमदहां गांव के पास साइकिल सवार मानीखुर्द निवासी टुनटुन उर्फ प्रदीप प्रजापति उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इस दौरान ढलाई मशीन सहित ट्रैक्टर साइकिल सवार को रौंदते हुए असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे साइकिल सवार  टुनटुन प्रजापति सहित ढलाई मशीन पर पीछे बैठे अब्बोपुर निवासी चिंतेलाल व हरिश्चंद्र गौतम, खलौतीपुर निवासी शंकर बिंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राम शकल बिंद (50) निवासी अब्बोपुर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में ले लिया, जबकि घायल शकल बिंद को पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया कि दुर्घटना में तीन मजदूर सहित एक साइकिल सवार की मौत हो गई है, जिनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक घायल को पीएचसी सोंधी भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed