फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AAP will defeat those who do politics of caste and religion: Sanjay Singh

जाति और धर्म की राजनीति करने वालों को हराएगी आप : संजय सिंह

Mon, 10 Jul 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
AAP will defeat those who do politics of caste and religion: Sanjay Singh
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह प्रदेश व केंद्र पर जमकर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में केवल जाति, धर्म के नाम पर राजनीति होती है जबकि आम आदमी पार्टी काम व विकास की राजनीति करती है। अब उतर-प्रदेश में काम की राजनीति होगी और जाति-धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों का तिलस्म आम आदमी पार्टी तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने सोमवार को कचहरी स्थित एक लाॅन में मंडलीय कार्यकर्ता संवाद किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश सरकार में लगातार उत्पीड़न की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार अनुसूचित जाति का उत्पीड़न हो रहा है। वंचितों का उत्पीड़न हो रहा है, बेहद चिंताजनक है। यह समाज को बांटने का प्रयास है, जिसे आम आदमी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसी समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ जमकर संघर्ष होगा। इस मौके पर काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव, काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, अनुराग मणि त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह व संचालन बौद्ध प्रांत के प्रांतीय प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed