फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A week later, the body of the woman was found in the canal

एक सप्ताह बाद नहर में उतराया मिला महिला का शव

Wed, 16 Feb 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
A week later, the body of the woman was found in the canal
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह निवासी एक महिला का शव एक सप्ताह बाद बासूपुर हैट के पास नहर में उतराया मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गैरवांह निवासी संगीता प्रजापति पत्नी राकेश प्रजापति अपने दो वर्षीय पुत्र अयांश को लेकर बीते आठ माह से अपने मायके नरियवा गांव में रहती थी। बीते बुधवार की भोर में वह किसी से बिना कुछ बताए पुत्र अयांश को साथ लेकर घर से निकल गई। सुबह होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की किंतु कहीं पता नहीं चला। उसी दिन शाम को खुटहन थाना क्षेत्र के सुइथाखुर्द गांव में अयांश का शव नहर में बहता हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने संगीता की खोजबीन शुरू किया, लेकिन उसको भी कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह नहर में बासूपुर हैट के पास एक महिला का उतराया हुआ शव ग्रामीणों ने देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई, जिसके बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त संगीता प्रजापति के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed