फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A search of the suspects were on the road

सड़क पर संदिग्धों की हुई तलाशी

Sun, 21 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
A search of the suspects were on the road
बढ़ते अपराध पर नियंत्रण करने के पुलिस महानिदेशक के सख्त निर्देश पर शनिवार को एसपी समेत पूरा पुलिस महकमा सड़क पर उतर गया। इस दौरान शहर से लेकर तहसीलों और ग्रामीण इलाके  की बाजारों में भी अधिकारियों ने पुलिस
विज्ञापन


 फोर्स के साथ पैदल भ्रमण कर संदिग्धों की तलाशी ली और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी गाड़ियों की खोज खबर ली गई। वाहनों की सघन तलाशी हुई और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए
विज्ञापन


 दर्जनों लोगों के वाहनों का चालान किया गया। कइयों को हिदायत दी गई। एसपी शिवशंकर यादव ने फोर्स के साथ जेसीज से ओलंदगंज समेत शहर के अन्य इलाकों का पैदल भ्रमण किया। मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकेश यादव, सीओ हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल रामभरोसे कुशवाहा ने पुलिस बल के साथ इलाके में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान बाइक पर तीन सवारी के आरोप में दर्जन भर लोगों का चालान किया गया। ईदगाह के पास बेमतलब बैठे

लोगों को खदेड़ दिया गया। ढाबा संचालकों को निर्देश दिया गया कि किसी संदिग्ध को दिखाई देने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।  शराब की दूकानों को रात में समय से बंद करने का निर्देश दिया गया। समाधगंज प्रतिनिधि


 के मुताबिक सीओ आरपी सिंह यादव और कोतवाल अरविंद ने पुलिस फोर्स के साथ मछलीशहर कस्बे में भ्रमण किया। पुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को निर्देश दिया कि वे सड़क का अतिक्रमण न करें। साप्ताहिक बंदी के किन दूकानें खोलने वालों को भी चेतावनी दी गई की वे नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed