फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A great start to the new year with new hopes

नई उम्मीद के साथ नए साल का शानदार आगाज

Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
A great start to the new year with new hopes
शाही किले में नाचती गांती मस्ती करतीं युवतियां। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। करीब दो साल कोविड-19 महामारी के साए में गुजारने के बाद 2022 की शुरुआत भी इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच हुई। फिर भी खुली बाहों और नई उम्मीदों के साथ जनपद के लोगों ने नए साल का स्वागत किया। पुलिस की सख्ती के बाद भी शुक्रवार की रात होटल, रेस्टोरेंट में लोगों ने पार्टियां मनाईं। रात साढ़े 11 बजे से ही पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी। घड़ी की तीनों सुई जैसे ही 12 के कांटे को छुआ, वैसे ही यह दौर तेज हो गया है। हालांकि अधिकांश लोगों ने नए साल का रात में स्वागत घर में ही किया। बहुतों ने तो फेसबुक, इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ गाने गुनगुनाते वीडियो शेयर किया। वहीं, लोग रात से ही नए साल के बधाई संदेश एक-दूसरे को भेज रहे थे। यह दौर वैसे तो देर रात तक जारी रहा। वहीं, शनिवार की सुबह लोग अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेते दिखे। मां शीतला धाम चौकिया, मैहर माता मंदिर, दियावानाथ देव मंदिर को फूलों से सजाया गया था। लोग देव स्थलों पर पूजन-अर्चन करते दिखे। कोहरा छंटते ही लोहिया पार्क और शाही किला में लोगों की भीड़ लग गई। इस बार लोहिया पार्क में मेले जैसी स्थिति रही। पार्क के बाहर और अंदर सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड के नियमों को उत्साहित लोग भूल गए थे। सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिस भी नए साल पर किसी को रोकना-टोकना उचित नहीं समझ रही थी। लोहिया पार्क बनने के बाद पहली बार नये साल पर इस तरह की भीड़ देखने को मिली। लोग दूर-दूर से आकर देर शाम तक नये साल में घूमते-टहलते रहे। इस बार प्रेमी युगल भी नए साल को बनाने के लिए पार्क में आए और सादगी और नई उम्मीद के साथ एक-दूसरे को बधाई देते नजर आ रहे थे। दिनभर होटल-रेंटोरेंट में पार्टी का दौर चलता रहा। वहीं, फूल की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। लोग गुलाब और गुलदस्ते की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed