फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A competitive exam aspirant, a Home Guard, a mechanic, and a driver arrived to commit a robbery, posing as Income Tax officers.

Jaunpur News: प्रतियोगी परीक्षा का छात्र, होमगार्ड, मैकेनिक और चालक आयकर अधिकारी बन कर पहुंचे थे लूट करने

Tue, 21 Jul 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A competitive exam aspirant, a Home Guard, a mechanic, and a driver arrived to commit a robbery, posing as Income Tax officers.
एएसपी ग्रामीण के पीछे खड़े फर्जी आयकर अधिकारी बने आरोपी। पुलिस विभाग
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार में सराफा व्यापारी की दुकान पर फर्जी आयकर अधिकारी बनकर कार्रवाई करने पहुंचे गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लूट की कोशिश करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इनमें एक प्रतियोगी परीक्षा का छात्र, होमगार्ड, मैकेनिक और चालक है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 35 फर्जी आयकर विभाग के पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक होमगार्ड, एक मैकेनिक, एक चालक और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहा युवक शामिल है। पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड सिकरारा निवासी जितेंद्र सिंह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गोपालापुर स्थित सराफा दुकान पर फर्जी आयकर अधिकारियों की तरह पहुंचकर कार्रवाई करने का प्रयास किया गया था। इसी दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों में जलालपुर निवासी रोशन तिवारी शामिल है, जो घर पर रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुंगरा बादशाहपुर निवासी अजय पटेल चालक का काम करता है। वाराणसी निवासी दिलीप कुमार वर्तमान में मुंगरा बादशाहपुर में किराये के मकान में रहकर एक मोटर्स कंपनी में काम करता है। वहीं सिकरारा निवासी राजेश कुमार उपाध्याय पुलिस विभाग में होमगार्ड के पद पर तैनात है।

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

एएसपी ग्रामीण के पीछे खड़े फर्जी आयकर अधिकारी बने आरोपी। पुलिस विभाग

एएसपी ग्रामीण के पीछे खड़े फर्जी आयकर अधिकारी बने आरोपी। पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed