फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A child was stolen from the railway station and jumped into a pond, the child died

Jaunpur News: रेलवे स्टेशन से दुधमुंही बच्ची चुराकर तालाब में कूदा, मासूम की मौत

Thu, 01 May 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A child was stolen from the railway station and jumped into a pond, the child died
शाहगंज (जौनपुर)। रेलवे स्टेशन से दुधमुंही बच्ची चुराकर भाग रहा आरोपी तालाब में कूद गया। इससे बच्ची की मौत हो गई। जीआरपी व आरपीएफ ने आरोपी व देवरिया निवासी सुग्रीव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अंबेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी करिया लोना अपनी पत्नी लालमनी व दो बच्चों के साथ स्टेशन स्थित दादर पुल के नीचे रहता है। भीख मांगकर भरण-पोषण करता है। वह रात में प्लेटफाॅर्म चार व पांच के बीच बैठकर आजमगढ़ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। ट्रेन के आने में देरी होने से सभी प्लेटफॉर्म पर सो गया। इसी दौरान देवरिया का रहने वाले सुग्रीव आया और मां के पास सोई एक महीने की बच्ची को चुराकर भागने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां उठ गई और शोर मचाते हुए उसका पीछे किया। यह देख आरपीएफ व जीआरपी की टीम भी सक्रिय हो गई। अपने आप को घिरा देख आरोपी मासूम को लेकर प्लेटफाॅर्म की तरफ से भागते हुए तालाब में कूद गया। टीम के साथ पहुंचे जीआरपी चौकी इंचार्ज प्रमोद गुप्ता ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सूचना पर क्षेत्राधिकारी जीआरपी वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह व एसओ जीआरपी विरेंद्र सोनकर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि देवरिया जनपद के कपरदार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी आरोपी सुग्रीव को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed