फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A case of dowry harassment has been registered against six people including the husband

Jaunpur News: पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A case of dowry harassment has been registered against six people including the husband
थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रविवार को थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मनीषा ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में आजमगढ़ के बरदह, कैदलीपुर निवासी राहुल कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके पिता ने शादी में ससुराल वालों को फ्रिज, सोने चांदी के जेवरात, 2 लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान दिए थे। कुछ दिन बाद ससुराल वाले उससे एक लाख रुपये के साथ ही एक बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करते रहे। बात-बात पर मारते पीटते रहे। बर्दाश्त के बाहर बात हो गई तो इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने पिता अमृत लाल और भाई से को दी। इस पर परिजन उसे मायके सरोखनपुर में ले आए। तब से पीड़िता मायके में ही रह रही है। मनीषा की तहरीर पर मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने उसके पति राहुल कुमार, सास रीता, ससुर रमेश, जेठ माइकल, जेठानी अंजू देवी व एक अन्य राम आसरे समेत छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed