{"_id":"60-78941","slug":"Jaunpur-78941-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड़्डी प्रतियोगिता हरियाणा ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड़्डी प्रतियोगिता हरियाणा ने जीती
Jaunpur
Updated Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। क्षेत्र के बारा कला गांव में नकी खां मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने गोरखपुर को एक अंक से हरा कर वीर अब्दुल हमीद कप अपनी झोली में डाल लिया। खिलाड़ियों की एक से बढ़कर एक कला प्रदर्शन के चलते खेल का रोमांच शुरू से लेकर अंत तक बना रहा।
कबड्डी टूर्नामेंट की शुुरुआत समाजवादी पार्टी के नेता परवेज आलम भुट्टो ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
सेमी फाइनल में हरियाण, गोरखपुर, बाराकला और वाराणसी की टीम पहुंची थी। इसमें हरियाणा और गोरखपुर के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल में दोनों टीमों के बीच संघर्षपूर्ण मैच चला। दोनों टीमें 11-11 अकं पर थी। आखिरी क्षंण में ही हरियाणा के खिलाड़ियों ने 12 अंक प्राप्त कर जीत दर्ज करा ली। हरियाणा के कप्तान संदीप को कप प्रदान किया गया। मैच के रेफरी मो. ताहिर और मो. जाहिद थे। आयोजक अयाज अहमद तथा रिजवान ने प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। टूर्नामेंट में संजय यादव, सैयद अब्दुल, मोईन अहमद, मन्नान अहमद, रजिउद्दीन आदि ने विशेष सहयोग किया।