फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दबंगों ने ढाया कहर, कईयों को पीटा

दबंगों ने ढाया कहर, कईयों को पीटा

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। दबंगों की मनमर्जी का विरोध करने पर सोमवार को वृद्ध समेत तीन लोगों को पीट दिया गया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मडि़याहूं से मिली जानकारी के मुताबिक, नेवढि़या थाना क्षेत्र के चकमहनी गांव में अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को पीट दिया। बताते हैं की गांव के तालाब पर कुछ दबंग लोगों ने अवैध कब्जा किया है। गांव के ही पंकज मिश्रा (25) और उसके परिवार के अन्य लोगों ने अवैध कब्जे का विरोध किया था। सुबह पंकज शौच के लिए तालाब की तरफ जा रहा था। कब्जा जमाए लोगों ने रास्ते में पंकज को पकड़ कर बुरी तरह पीटा। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को सीएचसी ले गए। पंकज की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। केराकत : कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव में खेत में गाय जाने का विरोध करने पर भतीजे ने चाचा की पिटाई कर दी। लल्लू वारी (62) का आरोप है कि अक्सर उनका भतीजा उनके खेत में अपने मवेशी छोड़ देता है। सुबह खेत में गाय जाने का विरोध करने पर भतीजे ने लल्लू को लाठी, डंडे से बुरी तरह पीट दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बक्शा: थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में पट्टीदारों ने शोभनाथ हरिजन की पत्नी आरती (35) को लाठी, डंडे से पीट कर उसका पैर तोड़ डाला। महिला का आरोप है कि वह घर के बाहर बैठी थी। अचानक जितेंद्र पुत्र अदालत वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी, इसमें उसका पैर टूट गया। गंभीर रूप से जख्मी महिला को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शोभनाथ की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed