फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   श्रद्धा के साथ हुई वट सावित्री पूजा

श्रद्धा के साथ हुई वट सावित्री पूजा

Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। वट सावित्री (बरगदाही अमावस) का पर्व बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ पर धागा बांध कर मन्नतें मांगीं। सुबह से ही शुरू हुआ पूजा-पाठ का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। जिस स्थान पर बरगद का पेड़ था, वहां सुहागिनों की भीड़ देखी गई। सुहागिनों ने पेड़ में धागा बांधने के अलावा पूजा के अन्य सामान चढ़ाए।
विज्ञापन

वट सावित्री पर्व ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है। पौराणिक ग्रंथ देवी भागवत के अनुसार सावित्री और सत्यवान की कथा है। कथा में सावित्री अपने पति को यमराज के चंगुल से वापस ले आती हैं। राजा अश्वपति की पुत्री सावित्री का विवाह सत्यवान से हुआ था। सत्यवान काफी गुणी थे, लेकिन अल्प आयु में ही उनकी मृत्यु हो गई। जब यमराज उन्हें ले जाने लगे तो सावित्री अपनी भक्ति और दृढ़ निश्चय के बल पर यमराज से अपने पति को वापस ले आईं। इसी के बाद से हर वर्ष वट सावित्री का पर्व मनाया जाने लगा। बुधवार को इस पर्व के अवसर पर शहर में गोपीघाट, बजरंग घाट, जोगियापुर स्थित शिवघाट, नगर पालिका, नवदुर्गा मंदिर, कचहरी समेत तमाम इलाकों में बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना हुई। सुबह से ही महिलाएं अपने साथ पूजा सामग्री लेकर जिन स्थानों पर बरगद का पेड़ था, वहां पहुंच गईं। यहां महिलाओं ने विधिवत बरगद के चारो ओर धागा बांधा और अपनी मन्नतें मांगीं। महिलाओं ने पति और बच्चों की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सुहागिनों ने खरबूजा, आम, सुराही, सिंगार से जुड़े हुए सामान चढ़ाए। दिन भर बरगद के पेड़ों के आसपास सुहागिन महिलाओं का तांता लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed