{"_id":"60-131042","slug":"Jaunpur-131042-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने चेन स्नेचर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने चेन स्नेचर को दबोचा
Jaunpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोभी। चंदवक बाजार चौराहे पर गले की चेन चोरी होने पर बुधवार की सुबह दो महिलाएं आपस में ही भिड़ गईं। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव किया तो चोरी गई चेन एक महिला के पैर के नीचे दबी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी अनीता देवी अपने रिश्तेदार के घर चंदवक आई थीं। घर वापस जाने के लिए चौराहे पर खड़ी बस पर सवार होने के लिए बढ़ीं। इसी बीच एक महिला ने उनके गले से चेन खींच ली। आभास होते ही अनीता देवी ने पीछे मुड़ कर आरोपी महिला का हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाते ही आरोपी अनीता देवी से भिड़ गई। दोनों में हाथापाई होते देख स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने हस्तक्षेप किया तो अनीता देवी ने सारी बात बताई। अनीता ने बताया कि आरोपी ने उसकी चेन पैर के नीचे दबा रखी है। लोगों ने आरोपी का पैर हटवाया तो चेन मिल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने आई। पूछताछ में आरोपी जो भी पता बताती, जांच में फर्जी मिलता। समाचार दिए जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी।