फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मेजबानों ने मिर्जापुर को 6-0 से रौंदा

मेजबानों ने मिर्जापुर को 6-0 से रौंदा

Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। वाराणसी जोन की अंतर जनपदीय हॉकी और हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को टीडी कालेज मैदान पर हुआ। डीआईजी संजय कक्कड़ ने गुब्बारे उड़ा कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। हॉकी का उद्घाटन मैच मिर्जापुर और मेजबान जौनपुर के बीच खेला गया। मेजबानों ने मिर्जापुर को 6-0 से रौंद दिया। एसओ पंवारा सनवर अली ने लगातार तीन गोल दागे।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच को टीडी कालेज में शुरू होने से पहले ही टीडी कालेज मैदान में दर्शकों की भीड़ जमा हो गई थी। उद्घाटन के बाद जौनपुर और मिर्जापुर के बीच मुकाबला हुआ । मेजबान खिलाडि़यों के बेहतरीन खेल का मिर्जापुर के खिलाडि़यों के पास कोई जवाब नहीं था। जौनपुर की ओर से पंवारा थानेदार सनवर अली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमाई। वहीं तीन गोल दूसरे खिलाडि़यों ने किया। पहले हाफ से दूसरे हाफ तक मेजबान जौनपुर मिर्जापुर पर हावी रहा। इससे पहले उद्घाटन डीआईजी संजय कक्कड़ ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर डीएम सुहास एलवाई और एसपी हैप्पी गुप्तन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed