{"_id":"60-125659","slug":"Jaunpur-125659-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर बोई गई फसल की होगी नीलामी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर बोई गई फसल की होगी नीलामी
Jaunpur
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। केराकत तहसील के भवनाथपुर गांव में तालाब खाते की भूमि पर बोई गई फसल नीलाम की जाएगी। नीलामी का पैसा ग्राम पंचायत के खाते में जमा किया जाएगा। मामले की सुनवाई करते हुए एसडीएम केराकत की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। एसडीएम ने फसल को अपने कब्जे में लेने का निर्देश जलालपुर थानाध्यक्ष को दिया है। अमर उजाला ने तालाब की भूमि पर खेती की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
भवनाथपुर गांव में स्थित तालाब खाते की भूमि पर कब्जा कर गांव के ही कुछ लोगों ने खेती कर ली है। तालाब की भूमि पर गेहूं की फसल तैयार है। ग्राम प्रधान ऊषा राजभर ने इसकी शिकायत करते हुए एसडीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया था। एसडीएम ने तहसीलदार से जांच आख्या मांगी थी। तहसीलदार की रिपोर्ट आने के बाद मामले की सुनवाई करते हुए एसडीएम ने फसल को नीलाम करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने जलालपुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वह तालाब की भूमि पर बोई गई फसल को अपने कब्जे में ले लें। फसल की नीलामी करा कर उससे आने वाले धन को ग्राम पंचायत के खाते में जमा कराने का निर्देश दिया है।