फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   असहले जमा करने में रुचि नहीं ले रहे बंदूकधारी

असहले जमा करने में रुचि नहीं ले रहे बंदूकधारी

Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। चुनाव के ठीक पहले लाइसेंसी असलहों को जमा करवाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। अब तक केवल दो फीसदी लोगों ने ही अपने असलहे जमा किए हैं। लोगों की दलील है कि यहां चुनाव अंतिम चरण में है। पहले असलहे जमा करने से जानमाल का खतरा हो सकता है। सबसे बड़ा सिरदर्द उन असलहाधारियों से है, जो या तो गैर जनपद से हैं या आपराधिक छवि के हैं। उन लोगाें को रियायत भी मिलेगी जिनको वास्तविक रूप से आवश्यकता है। एसडीएम, सीओ और थानेदारों को इस काम को प्रमुखता से कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में चार हजार से अधिक लोगों के पास लाइसेंसी असलहे हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद असलहों को जमा करा दिए जाने का फरमान जारी किया गया था। जिले की सातों सर्किल के अधिकारियों से लेकर थानेदारों तक को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें उन लोगों के असलहे पहले जमा कराए जाने थे, जो या तो गैर जनपद या गैर सूबे के लाइसेंस लेकर जिले में रह रहे हैं। उन लोगों को भी फौरन असलहे जमा करने को कहा गया, जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं, लेकिन, पुलिस की यह मंशा पूरी होती नहीं दिख रही है। लगभग सभी सर्किलों में औसत देखा जाए तो असलहा जमा करने का औसत दो से पांच फीसदी ही आ रहा है। अकेले सदर क्षेत्र में करीब 12 सौ असलहे हैं, जिनमें से सिर्फ 30 लोगों ने ही असलहे जमा किए हैं। असलहे जमा नहीं किए जाने की एक वजह यह भी है कि इसकी कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है। बस कह दिया गया है कि जल्द से जल्द जमा कर दें। असलहे नहीं जमा करने के पीछे लोगों ने दलील भी दी है। बताया है कि जिले में मतदान आखिरीब् चरण में होना है। पहले असलहे जमा कर देने के बाद उनकी सुरक्षा का क्या होगा, जिसके लिए उन्होंने असलहे रखने का लाइसेंस लिया है। डीएम सुहास एलवाई ने एसडीएम, सीओ और थानेदारों की कमेटी बनाकर उन लोगाें की सूची बनाने का निर्देश दिया है, जिनके पास असलहे रहने से शांतिभंग की आशंका नहीं है। ऐसे लोगाें के असलहे जमा नहीं करवाए जाएंगे। वहीं, कमेटी उन लोगों के असलहों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी डीएम से करेगी, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि एसडीएम, सीओ और थानेदारों की कमेटी बनाई गई है। सूची बन रही है कि किससे असलहे जमा करवाया जाए। कमेटी की रिपोर्ट पर लोगों को चिन्हित कर असलहे जमा कराए जाएंगे। जिनको आवश्यकता है उन्हें रखने दिया जाएगा। बाकी लोग जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed