फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्लीपर बदलने के काम से दिन भर प्रभावित रहा यातायात

स्लीपर बदलने के काम से दिन भर प्रभावित रहा यातायात

Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग स्थित सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक बदलने के चलते इस रूट पर चलने वाले यात्री दिन भर परेशान रहे। रूट पर दौड़ने वाले वाहनों को दूसरे रूट से गुजारना पड़ा। जिन लोगों को ट्रैक मरम्मत की जानकारी नहीं थी, वह लोग दिन भर परेशान हुए। सुबह शुरू हुआ कार्य शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद आवागमन सामान्य रूप से शुरू हो सका। हालांकि जौनपुर-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर ट्रेनों के संचालन पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को सीहीपुर रेलवे क्रासिंग को सुबह नौ बजे बंद कर दिया गया। क्रासिंग बंद करने के बाद रेलवे कर्मचारी ट्रैक के स्लीपर को बदलने में जुट गए। रेलवे की ओर से प्रशासन को पत्र दिया गया था। पत्र के जरिए यह बताया गया था कि दो दिन तक ट्रैक की मरम्मत का कार्य चलेगा। पत्र मिलने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से लोगों को यह जानकारी नहीं दी कि वाहनों को किस रास्ते से गुजारा जाएगा। मंगलवार को क्रासिंग बंद होने के चलते यात्रियों को जहमत उठानी पड़ी। जो कोई भी यात्री क्रासिंग तक पहुंचा, उसे वापस लौटना पड़ा। मंगलवार को ट्रैक पर कार्य होने के चलते जौनपुर से इलाहाबाद की ओर जाने वाले वाहन सुखलामगंज, लालाबाजार होते हुए गुजरे। वहीं इलाहाबाद से जौनपुर आने वाले वाहन लालाबाजार, सुखलामगंज होते हुए गुजरे। रूट बदलने से यात्रियों की करीब दस किलोमीटर दूरी बढ़ गई। हालांकि रेलवे ने पहले की तरह जिला प्रशासन को ट्रैक की मरम्मत की सूचना पहले ही दे दी थी, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से वाहनों के गुजारने के लिए कोई रूट चार्ट जारी नहीं किया गया। रूट चार्ट जारी न होने से लोगों को दिक्कत हुई। बुधवार को भी क्रासिंग पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य होना है। इस नाते वाहन इन्हीं रूट से होकर गुजरेंगे। पीडब्ल्यू आई सुनील कुमार का कहना है कि रूट डायवर्जन के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया था। ट्रैक की मरम्मत का कार्य बुधवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान ट्रेनें सामान्य रूप से गुजारी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed