फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया रूट मार्च

चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया रूट मार्च

Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। चुनाव के मद्देनजर सोमवार को पुलिस ने जिले में दो थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में रूट मार्च किया। रूट मार्च कर पुलिस ने अपनी ताकत का एहसास कराया। पुलिस ने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कई गांवों में और बक्शा थाना क्षेत्र के कई गांवों में भी मार्च किया। पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी थी।
विज्ञापन

मल्हनीबाजार: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कई गांवों में सीओ सदर अलका भटनागर थानेदार शशिभूषण राय के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने रूट मार्च किया। पुलिस लाल दरवाजा, कोरापट्टी, शिकारपुर, करंजाकला, मल्हनीबाजार, कोइरीडीहा, लपरी, जपटापुर, तरसावां, इटौरी बाजार, जमुहाईं, सिद्दीकपुर आदि गांवों में पहुंची। रूट मार्च करते हुए पुलिस जिस ओर से गुजर रही थी, लोग अपने घरों से बाहर निकल आ रहे थे। एक साथ इतनी अधिक संख्या में पुलिस बल को देखकर हर कोई यह पता लगाने की कोशिश में जुटा रहा है कि इतनी अधिक संख्या में पुलिस क्यों मार्च कर रही है। लाल दरवाजा से शुरू हुआ रूट मार्च सरायख्वाजा थाने पर पहुंच कर खत्म हुआ। बक्शा: थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार से सीओ सदर और थानेदार रवींद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने रूट मार्च किया। अलीगंज बाजार से पुलिस फोर्स खड़ौना होते हुए बसालतपुर, सुजियामऊ, चुरावनपुर से नौपड़ेवा बाजार पहुंची। यहां से टीम दोबारा थाने तक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed