फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दुर्गा मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी

दुर्गा मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी

Fri, 07 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Fri, 07 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सूरापुर। बिजेथुआ महावीरन धाम के मकरीकुंड सरोवर के उत्तरी छोर पर स्थित मां दुर्गा के मंदिर में धावा बोल कर चोरों ने मुकुट, आभूषण और वस्त्र चोरी कर लिया। सुबह मंदिर का ताला टूटा देख कर ग्रामीण अवाक रह गए । मंदिर प्रबंधक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

बिजेथुआ महावीरन धाम में मकरीकुंड सरोवर के उत्तरी छोर पर मां दुर्गा का मंदिर स्थित है। मंगलवार की रात चोरों ने इस मंदिर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने मूर्ति से चांदी का मुकुट, आभूषण आदि पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने प्रतिमा का वस्त्र भी नहीं छोड़ा। मंदिर के प्रबंधक पुष्पकांत मोदनवाल सुबह मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर चौंक गए। शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। अंदर जाकर देखा तो मूर्ति के चांदी की तीन छतरियां, मुकुट, पूजा पात्र और आर्टिफिशियल जेवरात के अलावा प्रतिमा पर पहनाए गए वस्त्र भी चोर उठा ले गए थे। मंदिर के मुख्य पुजारी भोलानाथ पांडेय शाम को पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर बंद कर चले गए थे। मंदिर प्रबंधक पुष्पकांत मोदनवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामला दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही है।
विज्ञापन

फोटो
सेंध लगा कर हजारों का माल चोरी
सिरकोनी। जफराबाद क्षेत्र के गोपीपुर निवासी सुखई प्रजापति के घर में पीछे से सेंध लगाकर घुसे चोरों ने गुरुवार की रात नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। सुखई के परिवार के लोग जब सुबह उठे तो घर में सामान बिखरा मिला। घर में रखे बाक्स, अटैची और अन्य सामान भी गायब थे। सुखई का कहना है कि बाक्स में नकदी समेत हजारों के जेवरात रखे थे। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed