फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कोटेदारों की मनमानी से त्रस्त भाकियू का प्रदर्शन

कोटेदारों की मनमानी से त्रस्त भाकियू का प्रदर्शन

Fri, 07 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Fri, 07 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरसठी। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भौरास, सलेमपुर, गनेशपुर समेत तीन गांवों में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राशन कार्डधारकों के साथ प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि उक्त गांवों के कोटेदार गरीबों का राशन और मिट्टी का तेल बाजार में बेच कर मालामाल हो रहे हैं, जबकि गरीब किसान त्रस्त हो गए हैं। यूनियन के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीएम मडि़याहूं को दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और राशनकार्डधारकों ने जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में भौरास सलेमपुर गांव में प्रदर्शन किया। गांव में ही जनसभा कर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भौरास और सलेमपुर के कोटेदार बीते कई माह से बीपीएल और अंत्योदय कार्ड पर राशन,केरोसिन और चीनी नहीं दे रहा है। इतना ही नहीं रजिस्टर और राशन कार्डों पर जबरदस्ती उठान भी चढ़ा दिया। कोटेदार ने मृतक हृदय नारायण समेत अपने परिवार के 10 लोगों के नाम फर्जी राशन कार्ड बना रखा है। इसी तरह गनेशपुर के कोटेदार ने गुरुवार को रोस्टर के बाद सिर्फ मिट्टी का तेल वितरित किया। ग्रामीणों ने राशन की मांग की तो कहासुनी भी हुई। जब यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर मामले की जानकारी तो वह अपनी दुकान ही बंद कर भाग गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांवों में कोटेदार मस्त हैं, जबकि गरीब कार्डधारक त्रस्त हैं। सभी राशन सीधे गोदाम से उठान होकर कालाबाजारियों के हाथ बेचा जा रहा है। अधिकारी गरीबों की सुनने की बजाय शांत बैठे हैं। शीघ्र कोटेदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं तो किसान चुप नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार मौर्या, दुर्गावती, कलावती, फूलपत्ती, धनवन्ती, मानिकचन्द, चमेला देवी, चनरा देवी लालचंद, शेषनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोटेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
मडि़याहूं। रामनगर विकास खंड के ग्राम धरमपुर की महिलाओं ने प्रधान बाल किशुन के नेतृत्व में गुरुवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने कोटेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि कोटेदार अनाज वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली कर रहा है। शिकायत के बाद भी आपूर्ति विभाग की ओर से आज तक कोटेदार के खिलाफ न तो जांच की गई और न ही कोई कार्रवाई हुई। कार्ड धारकों का कहना है कि कोटेदार फर्जी तरीके से पूरा राशन बाजार में बेच देता है। जब कोई भी कार्डधारक राशन की जानकारी करने जाता है तो उसे डांटकर भगा दिया जाता है। कार्डधारकों ने एसडीएम को पत्रक देकर राशन वितरण में अनियमितता की जांच कराने की मांग की। एसडीएम के जांच के आश्वासन पर प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में दुलारी, हीरावती देवी, कुमारी इसरावती शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed