फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घर में घुसकर महिला से दुराचार

घर में घुसकर महिला से दुराचार

Wed, 06 Nov 2013 05:41 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 06 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
सुरेरी। नेवढि़या थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला से दुराचार किया। महिला के हल्ला मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे दिन सुलह समझौता के लिए थाने में घंटो पंचायत हुई। पंचायत में बात नहीं बनी तो पुलिस ने महिला की तहरीर पर दुराचार का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया और पीडि़त महिला का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब डेढ़ बजे क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर एक व्यक्ति घुस गया। आरोप है कि उसने महिला के साथ दुराचार किया। महिला का पति मुंबई में रोजी रोटी के सिलसिले में रहता है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार किया। महिला ने हल्ला मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों से महिला ने आपबीती सुनाई। गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और रात में ही पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार को गांव के लोग थाने पहुंच गए। यहां सुबह सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पंचायत चली। आरोपी के पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए थे। सुलह-समझौता नहीं हो सका तो पुलिस ने महिला की तहरीर पर सहजनीपुर गांव निवासी राम सजीवन मिश्रा पर दुराचार का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed