फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई सृजन क्षमता

विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई सृजन क्षमता

Thu, 28 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई सृजन क्षमता

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में बुधवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक माडल और रंगोली के जरिए अपनी सृजन क्षमता का प्रदर्शन किया। क्विज, रंगोली एवं मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में 75 विद्यार्थियों ने अपनी सृजन क्षमता प्रदर्शित की। उन्होंने साइबर क्राइम, मिराज, सीवी रमन, ग्लोबल वार्मिंग, सेव वाटर, तकनीकी प्रयोग आदि विषय पर रंगों से संदेश दिया। विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में 117 विद्यार्थी शामिल हुए। साइंस एवं टेक्नोलॉजी विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में फार्मेसी एवं इंजीनियरिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने सोलर एनर्जी, बीपी मशीन, स्मार्ट सिटी, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, हाइड्रॉलिक लिफ्ट आदि विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।

निर्णायक मंडल में अनु त्यागी, पूजा सक्सेना, डा. प्रमोद कुमार यादव, डा. कमलेश पाल, डा. राजकुमार, डा. रजनीश भास्कर, डा. संतोष कुमार, डा. प्रवीण कुमार, नितेश जायसवाल, इंद्रेश कुमार शामिल रहे। इंजीनियरिंग संकाय के अध्यक्ष प्रो. एके श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रो. बीबी तिवारी ने बताया कि 28 फरवरी को विज्ञान दिवस के दूसरे दिन देश के देश के जाने माने वैज्ञानिकों को विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया गया है। जिसमें अनुसंधान एवं विज्ञान संगठन के प्रो. केएन पांडेय, आईआईटी के प्रो. एसराम, खड़कपुर पूना विश्वविद्यालय के प्रो. विलास तभाने, वैदिक गणित के विद्वान डा. कैलाश वैदिक शामिल है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के समन्वयक रवि प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन डा. शैलेश कुमार प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed