फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   900 LED lights worth Rs 56 lakh have been dumped for two years

Jaunpur News: दो साल से डंप पड़ी हैं 56 लाख रुपये की 900 एलईडी लाइटें

Thu, 23 Nov 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
900 LED lights worth Rs 56 lakh have been dumped for two years
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में 56.25 लाख रुपये की लागत से 900 एलईडी लाइटें जांच के चलते जलकल के स्टोर में डंप पड़ी हैं। जिसके चलते शहर के वार्डों में नई लाइटें नहीं लग पा रही हैं। दो साल से लाइटें पड़े-पड़े खराब भी हो रही हैं। पूर्व में जांच रिपोर्ट विपरीत आने पर इन लाइटों का आज तक भुगतान भी नहीं हो सका है। प्रशासन की तरफ से दोबारा जांच कराकर रिपोर्ट शासन स्तर पर भेज दी गई है। ऐसे में शासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। इससे लाइटें लगने के बाद ही भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से 14 वें वित्त से वर्ष 2021 में 60 वॉट की सीएनएस कंपनी की एलईडी स्ट्रीट लाइटें खरीदी गईं थीं। इसमें एक एलईडी स्ट्रीट लाइट की कीमत जीएसटी सहित 6250 रुपये है। कुल 900 एलईडी लाइटें 56 लाख 25 हजार रुपये की हैं। भुगतान से पहले तत्कालीन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, मुख्य कोषाधिकारी सुनील कुमार, बिजली विभाग के अभियंता से जांच कराया था। इसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच रिपोर्ट में यह तथ्य प्रस्तुत किया था कि ऑनलाइन चेक करने पर सीएनएस कंपनी की स्ट्रीट लाइट शो नहीं कर रही हैं, इससे यह उत्पाद विश्वसनीय नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा था कि जो एलईडी लाइट खरीदी गई हैं। उनका मूल्य करीब 6250 रुपये है लेकिन जांच के दौरान देखा गया कि 60 वॉट की अन्य ब्रांडेड लाइट्स इसके मुकाबले सस्ते रेट में बाजार में उपलब्ध हैं। जांच के दौरान पता चला कि हैवेल्स ब्रांड की लाइट जीएसटी सहित 3090 रुपये में, सिसका लाइट जीएसटी सहित 2434 रुपये में, स्टार लाइट कंपनी की स्ट्रीट लाइट जीएसटी सहित 1288 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन

दोबारा जांच कराकर शासन को भेजी गई रिपोर्ट
शासन से निर्देश के बाद वर्तमान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दोबारा इसकी जांच कराई। इसमें एडीएम राम अक्षयबर चौहान, मुख्य कोषाधिकारी सुनील कुमार व जल निगम के अधिशासी अभियंता को टीम में रखा गया। इन्होंने पाया कि लाइट का बाजार दर, तार व पांच साल की वारंटी भी तय थी, ऐसे में बाजार भाव की खाली एलईडी से इसका दाम अधिक लगाया गया। इस रिपोर्ट को शासन को दो से तीन माह पहले भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर में 900 एलईडी स्ट्रीट लाइटों की दोबारा जांच कराई गई है। इसमें तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। यह लाइटें 56.25 लाख रुपये की हैं। -अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed