{"_id":"5cb61ee1bdec221414549c7d","slug":"81555439329-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंघई-भदोही के रास्ते कामायनी, सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंघई-भदोही के रास्ते कामायनी, सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन शुरू
Wed, 17 Apr 2019 10:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामायनी और सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन डेढ़ माह बाद फिर जंघई भदोही के रास्ते शुरू हो गया। यह दोनों ट्रेन पिछले डेढ़ माह से गोपीगंज के रास्ते जा रही थी, जिससे मुंबई और छत्तीसगढ़ की तरफ जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
वाराणसी-भदोही-जंघई इलाहाबाद रेलवे रूट से वाराणसी कुर्ला कामायनी एक्सप्रेस और छपरा-दुर्ग और दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन होता है। यह ट्रेनें मुंबई महानगर और छत्तीसगढ़ की तरफ जाती है। इन दोनों ट्रेनों का संचालन जंघई भदोही के रास्ते पिछले डेढ़ माह से बंद करके गोपीगंज के रास्ते कर दिया गया था।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का संचालन एक अप्रैल से होना था लेकिन अचानक फिर बंद कर दिया गया। जंघई स्टेशन पर मुंबई जाने वाले यात्रियों को इलाहाबाद जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता था। 16 अप्रैल से इन दोनों ट्रेनों का संचालन पुन: जंघई भदोही के रास्ते शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन