{"_id":"5c76e09dbdec22736679277d","slug":"81551294621-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों को हक व हिस्सेदारी देने वाले पार्टी के साथ होगा गठबंधन - रशादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों को हक व हिस्सेदारी देने वाले पार्टी के साथ होगा गठबंधन - रशादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी ने कहा कि जो भी पार्टी मुसलमानों को उसका हक और भागीदारी में हिस्सेदारी देती है, उलेमा काउंसिल उसके साथ गठबंधन को तैयार है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से आते जनसभा में भाग लेने आते समय अंबारी में मेरे वाहन पर पथराव व फायरिंग हुई। आये दिन मेरे हत्या की साजिशें रची जा रही हैं। सपा व बसपा की सरकारों में मुकदमे दर्ज हुए। भाजपा सरकार में हत्या की साजिश की जा रही है। बोलने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
बुधवार को एराकियाना मोहल्ले में आयोजित राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा की पिछली सरकार दंगाई सरकार है। इस सरकार में प्रदेश में 657 दंगे हुए। बसपा को नमक हराम पार्टी करार देते हुए कहा कि बुआ और बबुआ का गठबंधन प्रदेश की जनता को ठगने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि तथाकथित सेक्युलर पार्टियों ने मुसलमानों में दहशत फैलाकर भाजपा का दुश्मन बनाया है, जबकि सियासत में कोई दुश्मन नहीं होता। बराबरी में खड़े होने वाले दोस्त हैं। उन्होंने बीजेपी की उत्तर प्रदेश सरकार को वादा न पूरा करने वाली सरकार बताया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत हैं। धार्मिक गुरु को ईमानदार होना चाहिए। लेकिन उन्होंने ईमानदारी नहीं दिखाई। सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर चलने वाली सरकार ने जाति धर्म के नाम पर काम किया है। संचालन शायर गैबी जौनपुरी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, मौलाना हस्सान अहमद कासिमी, मौलाना शहाब अख्तर, शहाबुद्दीन, रिजवान शाही, शफअत अशफाक, मौलाना अंसार अहमद, नूरुलहुदा अंसारी, मुफ्ती गुफरान अहमद, मतीउद्दीन, मुक्तदा हुसैन खैरी, तलहा रशादी, मास्टर जावेद आदि मौजूद रहे।