फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हाकी में चैंपियन पूविवि की टीम का हुआ स्वागत

हाकी में चैंपियन पूविवि की टीम का हुआ स्वागत

Sun, 06 Jan 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
हाकी में चैंपियन पूविवि की टीम का हुआ स्वागत

विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष हाकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने पर विश्वविद्यालय की टीम का शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्वागत हुआ। खिलाड़ियों और टीम कोच को माला पहनाकर कुलपति प्रो.राजाराम यादव ने स्वागत किया। खिलाड़ियों ने कुलपति को विजयी ट्राफी सौपी। प्रो.राजाराम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी में विश्वविद्यालय की टीम का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पर पहुंचना और स्वर्ण पदक लाना गौरव की बात है। विश्वविद्यालय के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने टीम कोच इन्द्रदेव को व्यक्तिगत तौर पर बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय की टीम की सफलता के पीछे आप सबका कठिन परिश्रम है। खिलाड़ियों और टीम प्रशिक्षक ने मुख्य द्वार पर ट्राफी को कुलपति को सौंपा। तीन को एलएनआईपीई ग्वालियर द्वारा नेहरू हाकी सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय हाकी पुरूष प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने मद्रास विश्वविद्यालय मद्रास को 4-2 अंकों के अन्तर से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार विश्वविद्यालय के खिलाड़ी हर्षल शर्मा को दिया गया। विश्वविद्यालय की टीम में प्रभाकर सिंह, अंकित नाथ, अमित राजभर, वसीम खान, राज कुमार पाल, अनिल कुमार विंद्रा, राहुल य़ादव, संजय पासवान, रोशन कुमार, दीपक सिंह, कमलेश यादव, जुबेर खान, शाकिब मेवाती, स्वमेव नाथ, बृजेश कुमार, आयुष द्विवेदी, हर्षल शर्मा एवं शुभम सिंह शामिल रहे। टीम प्रबंधक रजनीश कुमार सिंह, डा. राजेश सिंह रहे। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, डा. वीरेंद्र विक्रम यादव, डा. राम आसरे शर्मा, डा. देवेंद्र सिंह, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. राकेश यादव, डा. अनुराग मिश्रा, डा. जगदेव, डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सुनील कुमार मौजूद रहे।


पूविवि की महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक
जौनपुर। पूविवि की महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा द्वारा आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कोच अलका एवं रजनीश सिंह ने विजयी ट्राफी विश्वविद्यालय को प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed