{"_id":"5c97cd7bbdec222dcc5772af","slug":"71553452411-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व क्षय रोग दिवस पर दिया जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व क्षय रोग दिवस पर दिया जागरूकता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंगरामऊ। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से विश्व क्षय दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख डा. अंजू सिंह ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘इट इज टाइम’ यह कार्यवाही करने का समय है, के साथ सभी को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने टीबी के खात्मे हेतु ग्लोबल फंड और स्टॉप टीवी पार्टनरशिप के साथ एक संयुक्त पहल फाइंड ट्री ऑल शुरू की है हमारे देश में भी 2025 तक क्षय मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस संक्रामक बीमारी है प्रत्येक दिन लगभग 4500 लोग टीबी से अपनी जान गवाते आते है। लगभग 30000 लोग इस बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं। 2025 तक क्षयमुक्त भारत के लिए किए जा रहे प्रयासों से भले ही टीबी यानी क्षय रोग के मामलों में कमी आई है। पर विश्व में टीबी नए मामलों में 27 फीसदी अभी भी भारत से है। डा. डीएस यादव ने टीवी के विभिन्न प्रकार एमडीआर टीवी, सही आहार एवं इम्यून सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि टीवी हमारे शरीर के किसी भी भाग को प्रभावित कर सकती हैं। डीटीओ ऑफिस से आए रामजीत पीपीएम कोऑर्डिनेटर ने टीबी के उपचार एवं सभी मरीजों के खाते में (डीबीटी) सरकारी सहायता के बारे में जानकारी दी। जिला समन्वयक चाई विकास कुमार सिंह ने जिले के में चल रहे प्रोजेक्ट अक्षय चाई के कार्यो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रंगोली क्विज पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षय रोग से जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन सरिता वर्मा ने किया।