{"_id":"5c86abc0bdec2214757c419a","slug":"71552329664-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन कर, डीएम को सौपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन कर, डीएम को सौपा पत्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राशन का वितरण यूनिट के हिसाब से नहीं करने और पैसा अधिक मांगने से आक्रोशित सोंधी गांव की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मामले की जांच कराकर संबंधित के विरुद्घ कार्यवाई करने और राशन का वितरण यूनिट के हिसाब से करवाने सहित कोटा निरस्त करने की मांग। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मांगों से संबंधित पत्रक जिलाधिकारी को सौपा।
वक्ताओं ने कहा गांव के कोटेदार सुमित्रा देवी खाद्यान्न वितरण के लिए अशोक कुमार सिंह को रखा है। इनका व्यवहार ग्रामवासियों से ठीक नहीं है। वितरण करते समय उनके द्वारा गाली गलौज दिया जाता है। राशन का वितरण यूनिट के हिसाब से नहीं किया जाता है। निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा मांगते हैं। शिकायत करने के बाद भी कोटेदार सुमित्रा देवी मौके पर नहीं जाती हैं। जिसके कारण हमलोगों को राशन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मामले जांच कराकर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने, कोटा निरस्त करने और यूनिट के हिसाब से राशन का वितरण कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मंजू ,संजू ,बबीता, प्रेमा, सुनीता, शारदा, मीरा, मीना,संतरा, निशा व अनीता,सीता, मीणा, शकुंतला आदि महिलाएं रही।