फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   70 lakh fraud in MNREGA, three arrested

मनरेगा में 70 लाख की धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

Sun, 17 May 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
70 lakh fraud in MNREGA, three arrested
मछलीशहर। ग्राम रोजगार सेवकों व 54 मनरेगा कार्मिकों का तीन साल के मानदेय की रकम का 70.45 लाख रुपये की हेराफेरी ब्लाक के कर्मचारियों ने की है। यह रकम कंप्यूटर आपरेटर के बचत खाते भेज दी गई थी। इसकी जानकारी होने पर बीडीओ ने लिपिक शकील अहमद अंसारी, लेखा सहायक सूर्य कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र कुमार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बीडीओ राजन राय ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों समेत ब्लाक में तैनात 54 मनरेगा कार्मिकों का तीन साल से मानदेय रुका था। लॉक डाउन को देखते हुए इन कर्मचारियों का बकाया मानदेय भुगतान के लिए 12 मई को शासन से 70 लाख 45 हजार 600 रुपये की धनराशि भेजी गई थी। जिस खाते में शासन से यह धनराशि भेजी जानी थी उसकी जगह ब्लाक के लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर समेत तीन कर्मचारियों ने कूट रचना कर कम्प्यूटर ऑपरेटर के बचत खाते में पूरी धनराशि मंगा ली। इसकी जानकारी होने पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर तीनों कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा ,सरकारी धन के गबन, जालसाजी, अमानत में खयानत सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर रविवार को सुबह मछलीशहर ब्लाक कार्यालय के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed