फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अमन के लिए मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलें

अमन के लिए मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलें

Tue, 12 Mar 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमन के लिए मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलें

विज्ञापन
जौनपुर। जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज कान्फ्रेंस व जलसा सोमवार को मदरसा हनीफिया अहाता नवाब यूसुफ मे बड़े ही अकीदत के साथ संपन्न हुआ। मौलाना हजरत अब्दुल मुस्तफा. (रुदौली शरीफ ). मौलाना मोइनुद्दीन अहमद हेसाम मदरसा हनफिया जौनपुर, मौलाना मोहम्मद शरीफ उल हक, मौलाना कयामुद्दीन ने मोइनुद्दीन चिश्ती सनजरी ख्वाजा गरीब नवाज की सवाने हयात पर तफसील से रोशनी डाली और हजरत मोहम्मद साहब(सअव) उनके वली के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए मुल्क में अमनो अमान वभाईचारे की वकालत की । उनके जैसा किरदार अपने अंदर डालने की जरूरत बताई । इस मौके पर हाफिज मोहम्मद साद, सर्फउद्दीन, सरफ झारखंड, कारी मोहम्मद असलम रुदौली शरीफ, मौलाना समसुद्दीन, हाफिज हसीन, अयान, अदनान, ने नाते नबी का नजराना पेश किया। देर रात तक चलने वाले जलसे की निजामत मौलाना महशर रजा ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, अनवारुल हक गुड्डू, सभासद डा. हसीन, इरशाद मंसूरी, शकील मंसूरी, मोहम्मद साहिल, हाफिज साहब, जफर शेरू, मास्टर ताज आदि उपस्थित रहे। आए हुए लोगों का मोहिबाने गरीब नवाज कमेटी ने शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed