फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   6.23 billion will grow

6.23 अरब से होगा विकास 

Tue, 21 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
6.23 billion will grow
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक करते कैबिनेट मंत्री राम गोविंद चौधरी। 
 जिला योजना समिति की सोमवार को हुई बैठक में बिना किसी हो हल्ला के छह अरब 23 करोड़ 89 लाख रुपये से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया। जिले के प्रभारी मंत्री रामगोविंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से कुल 670.04 करोड़ के प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन


इसमें से  समिति के सदस्यों ने मामूली काटछांट के बाद 6.23 अरब 89 लाख के बजट पर मुहर लगा दी। रोजगार कार्यक्रम के लिए सर्वाधिक 8572.70 लाख का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्र ने प्रस्तावों को सुनाया। जिसे सदस्यों ने अनुमोदित किया।
विज्ञापन


कृषि विभाग को 24 लाख, गन्ना विकास को 2.13 लाख, लघु एवं सीमांत कृषकों को सहायता 676.50 लाख, उद्यान 4.33 लाख, पशुपालन 247.01 लाख, ग्राम्य विकास 275.45 लाख, रोजगार कार्यक्त्रस्म 8572.70 लाख, पंचायती राज 1600 लाख सामुदायिक विकास 25 लाख का प्रस्ताव मंजूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में राजकीय लघु सिंचाई 42.31 लाख, निजी लघु सिचाई 628.20 लाख, दुग्ध विकास 79.83 लाख, मत्स्य विकास 8.41 लाख, वन विभाग 749.94 लाख, वैकल्पिक ऊर्जा 332.85 लाख, खादी ग्रामोद्योग 13 लाख, सड़क एवं पुल 16744.74 लाख, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 14.70 लाख, पर्यावरण 5 लाख, पर्यटन विभाग 175

लाख का प्रस्ताव पास हुआ। प्राथमिक शिक्षा 2124 लाख, माध्यमिक शिक्षा 372 लाख, प्राविधिक शिक्षा 112.34 लाख, शिल्पकार प्रशिक्षण 72.46 लाख, प्रादेशिक विकास दल 5.25 लाख, खेलकुद 100 लाख, एलोपैथी 982.50 लाख, परिवार कल्याण 131 लाख, आयुर्वेद 119 लाख, होम्योपैथिक चिकित्सा 70.68 लाख, नगर विकास 6500

लाख, ग्रामीण पेयजल 5555.85 लाख, ग्रामीण स्वच्छता 1380 लाख, पूल्ड आवास 5 लाख, ग्रामीण आवास 9771 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण 550 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण 887.21 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण 14 लाख, समाज कल्याण सामान्य जाति 985 लाख, समाज कल्याण 1210 लाख, विकलांग कल्याण 151.99

लाख, महिला कल्याण 878.26 लाख, पुष्टाहार 135.36 लाख, सेवायोजन 50 लाख तथा सहकारिता को 3 करोड 46 लाख का प्रस्ताव पास किया गया। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव में संशोधन करने का अधिकार दिया है। पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) योजनान्तर्गत अनुपूरक कार्ययोजना वित्तीय वर्ष 2016-17 के


लिए 107.17 लाख रूपये का अनुमोदन पास किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव, ऊर्जा नियोजन राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ’ललई’, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, विधायक श्रद्धायादव, एमएलसी बृजेश सिंह ’प्रिसू’ विरेन्द्र कुमार चौहान, सीडीओ लालता प्रसाद श्रीवास्तव, आईएएस सतेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed