{"_id":"5f4408968ebc3e4add1ab708","slug":"57-new-patients-including-couple-found-51-discharged-from-hospital-jaunpur-news-vns5432454110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती समेत 57 नए मरीज मिले, 51 को अस्पताल से छुट्टी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती समेत 57 नए मरीज मिले, 51 को अस्पताल से छुट्टी...
विज्ञापन
जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र के दंपती समेत सोमवार को कोरोना के 57 नए पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं पहले से भर्ती 51 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3476 हो गई है। इसमें 616 केस एक्टिव हैं। कोरोना से अब तक 43 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए अभियान चलाकर सैंपल लेने का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। डिप्टी कलेक्टर मंगलेश दुबे के नेतृत्व में मोबाइल टीम ने उर्दू बाजार में 64 लोगों की जांच की। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बदलापुर नगर क्षेत्र में एसडीएम बदलापुर अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में मोबाइल टीम ने 51 लोगों की जांच की। इसमें कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया। मोबाइल टीमों के अलावा 26 अन्य टीमों ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना की जांच की। 21 ब्लाकों में प्रत्येक सीएचसी, शाहगंज पीएचसी, कोतवाली, रोडवेज, जिला जेल और जिला अस्पताल में टीम ने 934 रैपिड एंटीजन किट से जांच की। इसमें 23 पॉजिटिव पाए गए। मीरगंज थाना परिसर में सात पुलिस कर्मियों सहित 46 लोगों की कोरोना की रैपिड टेस्ट किअ से जांच की गई। इसमें एक दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को सांस लेने में तकलीफ थी। दोनों को तत्काल एल-2 अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। टीम में डॉ बीएल यादव, राय साहब चौहान, विजय कुमार मौर्य, अभिषेक कुमार यादव, जंग बहादुर पटेल शामिल रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को 2183 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 57 पॉजिटिव आए। पांच सैंपल खराब होने के कारण संबंधित लोगों की दोबारा जांच की जाएगी। पहले से कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती 51 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। कुल 1741 नए सैंपल लिए गए। अब तक 74117 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 71223 का रिजल्ट पॉजिटिव आया है।