फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   542 village heads took oath

542 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

Sat, 19 Dec 2015 01:17 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 19 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
542 village heads took oath
नवनिर्वाचित प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाने का कार्य दूसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को भी हुआ। अंतिम दिन नौ ब्लाकों के 542 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान रामनगर ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जबकि 224 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया है। जिसके कारण इसमें जीते प्रधान व सदस्यों को शपथ नहीं दिलाया गया है।
विज्ञापन


 खंड विकास अधिकारी ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई। बता दें कि चुनाव परिणाम आने के बाद जीते प्रधान व सदस्यों को पद शपथ दिलाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायतों का
विज्ञापन
विज्ञापन


गठन किया गया। दो तिहाई से अधिक सदस्य संख्या वाले ग्राम पंचायतों को गठित किया गया जबकि इससे कम वाले को असंगठित में रखा गया। इसके बाद गठित ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाने का कार्य शुरु

किया गया। इसी क्रम में पहले दिन 12 ब्लाकों के 1007 के सापेक्ष 660ं नवनिर्वाचित  प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाया जा चुका है। दूसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय परिसर में नौ ब्लाकों के गठित ग्राम पंचायतों के

 नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जिसमें बक्शा, महराजगंज, मुफ्तीगंज, जलालपुर, रामनगर, करंजाकला, बरसठी, सुईथाकला व सुजानगंज ब्लाक के गठित ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्यों को शपथ

दिलाया गया। इस दौरान उक्त ब्लाकों में गठित 542 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसमें बक्शा के 99 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 56 के प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार महाराजगंज

 के 89 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 58 ग्राम पंचायतों, मुफ्तीगंज के 52 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 34, जलालपुर के 59 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 38 ग्राम पंचायतों, रामनगर के 99 ग्राम पंचायतों, करंजाकला के 103 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 69 ग्राम


 पंचायतों, बरसठी के 88 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 68 ग्राम पंचायतों, सुईथाकला के 79 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 51 ग्राम पंचायतों, सुजानगंज के 98ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 69 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed