फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अब ईवीएम के हैंडिल में बांधकर जमा होंगे कई दस्तावेज

अब ईवीएम के हैंडिल में बांधकर जमा होंगे कई दस्तावेज

Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
अब ईवीएम के हैंडिल में बांधकर जमा होंगे कई दस्तावेज

विज्ञापन
जौनपुर। मतदान होने के बाद अब ईवीएम के हैंडिल में बांधकर स्ट्रांग रूम में कई दस्तावेज जमा होंगे। जिसमें मतों का लेखा, पेपर सील का लेखा, पीठासीन अधिकारी की घोषणाएं व माकपोल पर्ची जमा होगी। ऐसा इस चुनाव में पहली बार होगा। इसके पहले हुए चुनावों में उक्त सामग्री अलग से जमा की जाती थी।
जिले में 12 मई को मतदान कराने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मतदान समाप्त होने के बाद स्ट्रांग रुम में ईवीएम के हैंडिल में बांधकर कई दस्तावेजों को जमा करने का निर्देश दिया गया है। जिसमें रिकार्ड किए गए मतों का लेखा व पेपर सील का लेखा सहित मतदान के प्रारंभ, उसके दौरान और मतदान के अंत में पीठासीन अधिकारी की गई घोषणाओं का लेखा व माकपोल पर्ची का काला लिफाफा प्लास्टिक के बाक्स है। इसके अलावां स्ट्रांग रुम में संवीक्षा हतु पीठासीन अधिकारियों से प्राप्त की जाने वाली मतदेय स्थलवार सूचनाएं, पीएस 05 वोटर्स रिटर्न अंग्रेजी, मतदेय स्थल के लिए भ्रमण सीट व 16 बिंदुओ की प्रेक्षक की रिपोर्ट खुला अलग से जमा होगी। वहीं हरा रंग के सांविधिक अनावरण में निर्वाचक नामावली की चिंहित प्रति, मतदाता रजिस्टर प्रारुप 17, निर्गत की गई मतदाता स्लिप,प्रतिपर्णो सहित अप्रयुक्त निविदत्त पत्र, निविदत्त मत पत्र और प्रारुप -17 ख में निविदत्त मतों की सूची लिफाफों में सील होकर जमा होगी।
विज्ञापन


ईवीएम के हैंडिल में अब मतों का लेखा, पेपर सील का लेखा, पीठासीन अधिकारी की गई घोषणाएं व माकपोल पर्ची जमा होगी। ऐसा निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार किया गया है। इसके पहले हुए चुनावों में ये दस्तावेज अलग से जमा होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव वर्मा, प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed