{"_id":"5f3f96b68ebc3e3cca0c75ce","slug":"51-candidates-filed-nominations-jaunpur-news-vns5425206191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव में दूसरे दिन 51 प्रत्याशियों ने किया नामांकन..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव में दूसरे दिन 51 प्रत्याशियों ने किया नामांकन..
विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए 51 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। 21 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 24 को नाम वापस लिया जा सकेगा। मतदान चार सितंबर को होना है।
नामांकन को लेकर पूरे दिन बार परिसर में गहमागहमी बनी रही। तमाम कोशिशों के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा सका। समर्थकों के साथ पहुंचे दावेदारों ने अलग-अलग कक्षों में पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। दो दिनों की नामांकन प्रक्रिया के बाद अब अध्यक्ष पद पर सात उम्मीदवार मंजू शास्त्री, जितेंद्र नाथ उपाध्याय, रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, समर बहादुर यादव, अब्दुल सलाम आजाद, गौरीशंकर मिश्र, अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष के दो पद पर 9 प्रत्याशी नरेंद्र बहादुर सिंह, अरुण कुमार प्रजापति, अरुण कुमार सिन्हा, वेद भूषण शर्मा, प्रेम प्रकाश, राकेश चंद्र मौर्य, मो. शमीम खान, वीरेंद्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश श्रीवास्तव, मंत्री पद पर आठ उम्मीदवार लाल प्रताप यादव, भूपेश चंद्र रघुवंशी, सुरेंद्र कुमार मिश्र, रणबहादुर यादव, जयप्रकाश पांडेय, कृष्ण मोहन यादव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र पाल मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री पद पर सात उम्मीदवारों श्यामधर दुबे, उस्मान अली, कमलेंद्र कुमार यादव, अश्वनी कुमार सिंह, समर बहादुर गौतम, राकेश कुमार द्विवेदी, राजीव कुमार सिंह, उप मंत्री के दो पद पर सात उम्मीदवारों रामआसरे शास्त्री, शैलेश मिश्र, रीता सरोज, दानबहादुर यादव, संतोष कुमार सिंह, मीरा सिंह, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, लेखा निरीक्षक पद पर विकास पटेल, शरद जायसवाल व हंसराज चौधरी ने उम्मीदवारी पेश की है। कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए अनिल कुमार गुप्ता, आशीष कुमार उपाध्याय, विकास चतुर्वेदी, विनोद कुमार प्रजापति, रामदेवल यादव, विकास चंद्र यादव, राजकुमार यादव, शिव भवन सिंह, विशाल कुमार यादव, मनीता उम्मीदवार हैं।