{"_id":"6015a0948ebc3e08875bf203","slug":"42-contested-for-sadar-sadar-for-ticket-in-sp-jaunpur-news-vns571951359","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में टिकट के लिए मारामारी, सदर से 42 ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में टिकट के लिए मारामारी, सदर से 42 ने की दावेदारी
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी की सत्ता पर काबिज होने के लिए समाजवादी पार्टी ने मिशन-2022 की तैयारी तेज कर दी है। हर सीट पर जीत के लिए मजबूत उम्मीदवार की खोजबीन शुरू हो गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। नौ विधानसभा सीट वाले जौनपुर में दावेदारों की लंबी फौज है। यहां टिकट के लिए सबसे ज्यादा मारामारी सदर विधानसभा क्षेत्र में है। अब तक 42 लोगों ने इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। जफराबाद और बदलापुर में भी कमोबेश ऐसा ही हाल हैं। अभी 15 फरवरी तक प्रदेश कार्यालय पर आवेदन जमा होंगे।
वर्तमान में जिले की चार सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। अपना दल और बसपा के पास एक-एक सीट है। शाहगंज, मछलीशहर और मल्हनी में सपा के विधायक हैं। इस बार सभी नौ सीटों पर समाजवादी परचम लहराने को आतुर पार्टी ने अभी से रिहर्सल शुरू कर दिया है। विधानसभा क्षेत्रों में योग्य और जिताऊ दावेदारों की तलाश चल रही है। पहले 26 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। अब इसकी समय सीमा 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। आवेदन वही कर सकता है, जो पार्टी का सक्रिय सदस्य हो और समाजवादी बुलेटिन की आजीवन सदस्यता ले रखी हो। जिला कार्यालय से नो ड्यूज प्रस्तुत करने की भी शर्त रखी गई है। तीन विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ अन्य सभी से दावेदारी का क्रम जारी है। पार्टी नेताओं के इशारे पर उनके करीबी मनचाही सीट से दांव लगाने के लिए तैयारी में जुटे हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल, पार्टी के जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, अनवारुल हक, जावेद सिद्दीकी, पूनम मौर्य, नासिर खां, लालचंद यादव, अमिक जामई समेत 42 लोगों ने दावेदारी की है। जफराबाद से पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, राहुल त्रिपाठी, डॉ. अवधनाथ पाल, अजय त्रिपाठी, रत्नाकर चौबे, श्याम बहादुर पाल, रजनीश मिश्र, रमापति यादव सहित 15 के आवेदन अब तक पहुंचे हैं। बदलापुर में पूर्व विधायक ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे, उमाशंकर यादव, श्याम बहादुर पाल, दीनानाथ सिंह सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने दावेदारी पेश की है। केराकत से पूर्व विधायक गुलाब सरोज, संजय सरोज, पूर्व मंत्री दीपचंद सरोज समेत आठ के आवेदन हुए हैं। सबसे कम मुंगराबादशाहपुर में दावेदार हैं। यहां पार्टी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, विशाल यादव समेत पांच ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
जिन सीटों पर पार्टी के विधायक हैं, उन्हें छोड़कर अन्य सभी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से प्रदेश कार्यालय पर आवेदन लिए जा रहे हैं। इसकी तिथि 15 फरवरी तक है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। तय मानक को पूरा करने वाले आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ही संख्या स्पष्ट होगी। -लाल बहादुर यादव, सपा जिलाध्यक्ष।