{"_id":"a2f7c4b8-9cf3-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"4-mjnuon-the-lessons-taught-in-film-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 मजनुओं को फिल्मी स्टाइल में सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 मजनुओं को फिल्मी स्टाइल में सिखाया सबक
मछलीशहर (जौनपुर)।
Updated Thu, 04 Apr 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों के लगातार फब्तियां कसे जाने से परेशान एक छात्रा ने बुधवार को उन्हें फिल्मी स्टाइल में सबक सिखाया। छात्रा ने घर वालों की सहमति पर चार मजनुओं को फोन कर अपने घर बुलाया। जब चारों पहुंच गए तो कमरे में बंद कर उनकी ठीक से पिटाई की गई। करीब चार घंटे तक यह एपीसोड चला। इसके बाद सभी के परिजनों को बुलाया गया।
विज्ञापन
परिजन भी इनकी हरकतों पर शर्मिंदा हुए और उनकी दुबारा पिटाई की गई। युवकों के परिजनों ने माफी मांगते हुए सुधरने का एक मौका मांगा तो उन्हें मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
लड़की बारहवीं की छात्रा है। पिछले कई महीने से पड़ोसी गांव के चार युवक उसे परेशान कर रहे थे। दो उसके स्कूल के ही छात्र हैं तो दो पास के डिग्री कालेज में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
इन लड़कों से परेशान छात्रा ने हिम्मत जुटाते हुए अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी। फिर उन्हें सबक सिखाने की ब्यूह रचना की गई। रणनीति के तहत छात्रा ने चारों को अपना मोबाइल नंबर दिया।
फिर सभी को अलग-अलग समय पर फोन कर अपने गांव बुलाया। छात्रा की चाल से अनजान युवक एक-एक कर उसके गांव पहुंच गए। एक ही कमरे में एक दूसरे को देख चारों हतप्रभ थे।
फिर क्या था। जो कुछ हुआ उससे न केवल उन्हें बेहतर सबक मिला होगा बल्कि वे दुबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत शायद न जुटा पाएं। इस घटना को जिसने भी सुना सभी ने छात्रा की हिम्मत की दाद दी।