फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   4.66 lakh vaccines returned, animals were not vaccinated

वापस हो गए 4.66 लाख वैक्सीन, पशुओं को नहीं लग सका टीका

Wed, 09 Jun 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
4.66 lakh vaccines returned, animals were not vaccinated
बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। पशुओं में बीमारी का असर भी दस्तक देने लगा है, मगर टीकाकरण अभियान ठप पड़ा है। पशुपालन विभाग को अब तक गलाघोंटू और लंगड़ी बीमारी का टीका आवंटित नहीं हो पाया है। खुरपका और मुंहपका के टीकाकरण से भी 4.66 लाख पशु वंचित रह गए हैं। विभागीय लापरवाही का आलम है कि अधोमानक होने के कारण इन पशुओं के हिस्से की डोज वापस करनी पड़ी है। टीकाकरण न होने पशुओं की सुरक्षा को लेकर पशुपालक चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 11 लाख 21 हजार 394 पशु हैं। इसमें पांच लाख 36 हजार 940 गोवंशीय और पांच लाख 84 हजार 454 महिवंशीय हैं। इन पशुओं को खुरपका और मुंहपका के संकट से बचाने के लिए गत वर्ष अक्तूबर से नवंबर तक टीकाकरण अभियान चलाया गया था। अभियान में सुस्ती के चलते सिर्फ छह लाख 55 हजार 314 पशुओं को ही निर्धारित समय में टीका लग सका। शेष 4 लाख 66 हजार 76 पशु टीकाकरण से वंचित रह गए। समय से टीका न लगने से वैक्सीन भी अधोमानक हो गई। लिहाजा इसे विभाग को वापस भेजना पड़ा है।
विज्ञापन

---
गलाघोंटू व लंगड़ी बीमारी का टीका
जौनपुर। बारिश का मौसम दस्तक देने ही वाला है, लेकिन अभी तक पशुओं को बारिश में होने वाली गलाघोंटू व लंगड़ी बीमारी का टीका लगना शुरू नहीं हुआ। अभी विभाग की ओर से चार दिन पहले टीका लगाने के लिए वैक्सीन देने की मांग शासन को डिमांड पत्र भेजकर किया है। अब जब वैक्सीन आएगा, तब पशुओं का टीकाकरण करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन...
पिछली बार वैक्सीन के अधोमानक हो जाने के कारण पशुओं को खुरपका व मुंहपका का टीका लगाने का कार्य पूरा नहीं किया जा सका था। बारिश में होने वाली गलाघोंटू व लगंड़ी बीमारी से संबंधित टीका करने के लिए वैक्सीन की मांग शासन से की गई है। वैक्सीन के आने के बाद पशुओं का टीकाकारण शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed