फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   36,000 voters removed from the list, yet the total increased by 78,000.

Jaunpur News: सूची से हटाए गए 36 हजार वोटर, फिर भी 78 हजार बढे

Tue, 09 Jun 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
36,000 voters removed from the list, yet the total increased by 78,000.
जौनपुर। पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2025-26 का काम पूरा हो चुका है। मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून को किया जाएगा। इस बार मतदाता सूची से 36 हजार 719 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। जबकि 78 हजार संख्या बढ़ गई है। अब सूची में 36.97 लाख मतदाता हो गए हैं। वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय चुनाव के दौरान 36.19 लाख मतदाताओं के नाम सूची में थे।
विज्ञापन

त्रि-स्तरीय चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी तेज कर दी गई है। 1774 ग्राम पंचायतों के प्रधान, 2020 बीडीसी सदस्य और 21487 वार्ड सदस्य और 83 जिला पंचायत के पद हैं। पंचायत की सरकार का 26 मई को कार्यकाल समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

नए सिरे से चुनाव कराने के लिए चल रही तैयारी के बीच मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कार्य चल रहा था। इस सूची में राज्य निर्वाचन आयोग से संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की ओर से 18 लाख 11 हजार 462 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई थी। इन सभी मतदाताओं का उप जिलाधिकारी लॉगिन के माध्यम से सत्यापन कराया गया। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान 17 लाख 74 हजार 743 मतदाताओं को वैध पाया गया।
वहीं, 36 हजार 719 मतदाताओं को सूची से हटा दिया गया है। ऐसे-ऐसे मतदाताओं के नाम सूची में थे, जिनके आधार कार्ड तक नहीं मिले। आपत्तियों के निस्तारण के बाद संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई। इन मतदाताओं के सत्यापन के लिए उप जिलाधिकारी लॉगिन प्रणाली का उपयोग किया गया। 30 मई 2026 को सुबह 10 बजे तक अधिकांश कार्य पूरा हो चुका था। शाम 5 बजे तक सभी संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कर लिया गया।
इस प्रक्रिया से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित हुई। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मतदाता सूची में 36 लाख 97 हजार 376 मतदाता हो गए हैं। जबकि 2021 में 36 लाख 19 हजार 957 थे। हालांकि 36719 डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है।

इस बार मतदान केंद्र की भी संख्या बढ़ गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून को होगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed