फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   335 watchmen of the district will get cycles

Jaunpur News: जिले के 335 चौकीदारों को मिलेगी साइकिल

Thu, 01 Jun 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
335 watchmen of the district will get cycles
जौनपुर। गांवों में तैनात चौकीदारों को शासन साइकिल मुहैया कराएगा। जिले के 335 चौकीदारों के लिए पुलिस विभाग को बजट मिला है। जल्द ही इन चौकीदारों को साइकिल मुहैया कराई जाएगी। जिले में 1740 ग्राम पंचायतों में चौकीदार नियुक्त हैं। इसमें ज्यादातर चौकीदारों को साइकिल दी जा चुकी है। करीब चार साल पहले भर्ती हुए 335 चौकीदारों को साइकिल नहीं मिल सकी थी। अब इनको नई साइकिल देने के लिए 9.30 लाख रुपये का बजट आया था। पुलिस विभाग पंजाब से साइकिल मंगा रहा है। चौकीदारों को साइकिल के रखरखाव के लिए 600 रुपये सालाना दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य है कि चौकीदारों को गांव में निगरानी करने के साथ थाने पहुंचने में सहूलियत होगी। अभी तक 750 चौकीदारों को साइकिल, टार्च, जूता, जर्सी दी जा चुकी है। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि चौकीदारों को साइकिल देने के लिए शासन से 9.30 लाख रुपये बजट मिला था। साइकिल खरीदकर वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed