फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   33 lakhs came from the government to provide relief to the needy

जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए शासन से आया 33 लाख

Mon, 29 Nov 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
33 lakhs came from the government to provide relief to the needy
गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था करने के लिए शासन से तीन दिन पहले 33 लाख रुपये का बजट मिला है। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शासन से हर साल कंबल वितरण करने और अलाव जगह-जगह जलवाने के लिए तहसीलों को बजट मिलता है। इस बार यह बजट तीन दिन पहले ही आया है। इसके मुताबिक, प्रत्येक तहसीलों को कंबल वितरण के लिए पांच-पांच लाख और अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये का बजट आवंटित किया गया है। साथ ही कंबल वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शासन ने प्रति कंबल की कीमत 500 रुपये निर्धारित की है। साथ ही पात्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से एसडीएम और राजस्व कर्मी गरीब, असहाय, विधवा और दिव्यांग व्यक्तियों को कंबल देंगे। कंबल वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। सभी एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रमुख चौराहों और बाजारों में अलाव जलाया जाएगा। हालांकि, नगरपालिका और नगर पंचायतें अपनी आय से अलाव जलाने के लिए लकड़ी खरीदती हैं। शासन स्तर से जिला प्रशासन और अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। एडीएम राम प्रकाश का कहना है कि कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था कराने के लिए बजट प्राप्त हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed