फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   33 lakh proposal for the salvation of Van Vihar Park

वन विहार पार्क के उद्धार के लिए 33 लाख का प्रस्ताव

Sat, 08 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
33 lakh proposal for the salvation of Van Vihar Park
जौनपुर। वन विहार पार्क को अस्तित्व में लाने की तैयारी में जिम्मेदार फिर से जुट गए हैं। इसके लिए पिछले वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन कोरोना के प्रभाव के कारण स्वीकृति नहीं मिली थी। अब फिर से जिम्मेदार चालू वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव बनाकर भेजने की तैयारी में जुट गए हैं। शासन से स्वीकृत मिलने के बाद पार्क की रौनक फिर से लौटेगी।
विज्ञापन

एक जमाना था, जब वन विहार लोगों के घूमने और पिकनिक का प्रमुख केंद्र था। यहां जिला ही नहीं, बल्कि पड़ोस के आजमगढ़, भदोही, सुल्तानपुर, गाजीपुर, प्रतापगढ़ आदि स्थानों से लोग आते थे। इस पार्क में हिरण, बारह सिंघा, खरगोश आदि पशुओं को रखा गया था, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। पार्क में फल-फूल के पौधे भी लोगों का ध्यान खींचते थे। हरियाली से सराबोर पार्क में पर्यटकीय सुविधाएं भी विकसित की गई थीं। बाद में शासन के निर्देश पर पार्क में मौजूद वन्य जीवों को प्रयागराज भेज दिया गया। पार्क की मरम्मत के लिए बजट भी नहीं आया। उपेक्षा के चलते पार्क धीरे-धीरे अपना अस्तित्व भी खोता चला गया। वर्तमान समय में हाल यह है कि पार्क में सन्नाटा पसरा रहता है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए वन विभाग से प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजवाया था। फरवरी में भेजे गए प्रस्ताव को अंतिम समय में मंजूरी नहीं मिल सकी थी। अब वन विभाग फिर से 33 लाख के प्रस्ताव को तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी में जुटा है। शीघ्र ही प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी जीसी त्रिपाठी का कहना है कि पार्क के कायाकल्प के लिए फिर से कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसे जल्द ही शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद पार्क का सुंदरीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed