फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आक्रोशित लोगों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव

आक्रोशित लोगों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव

Wed, 27 Mar 2019 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर के नईगंज मोहल्ले में छह दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी जानकारी होते ही करीब एक घंटे बाद पहुंचे जेई संदीप सरोज के अतिशीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।

नईगंज मोहल्ले में होली के दिन से स्पार्किंग के कारण ग्यारह हजार वोल्टेज का बिजली तार टूट गया। तब से लेकर आज तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जबकि बिजली आपूर्ति ठप होने से लगभग 300 घरों में अंधेरा है। मुहल्ले के लोगों ने कई बार अधिकारियों से तार को जोड़ने और जर्जर हो चुके तार को शीघ्र बदलने की मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण मंगलवार को लोगों ने सभासद दीपू मोदनवाल के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर दिया। जेई संदीप सरोज के आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए। घेराव में प्रभाकर गुप्ता,राजेश गुप्ता,सोनू,रानू गुप्ता,मोहित गुप्ता,बन्टू, बृजेश कुमार,गुड्डू ,रवि गुप्ता,राम आसरे,मनोहर गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed