{"_id":"5c97cc5cbdec2213ef2d2284","slug":"31553452124-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम मशीन से मतदाताओं को किया गया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम मशीन से मतदाताओं को किया गया प्रशिक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देशन में मतदाताओं को ईवीएम से मत देने के लिए रविवार को इंदिरा चौक, मुरादपुर, मेंढ़ा में प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षित किया।
श्री सिंह ने बताया कि आयोग ने मतदान के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रानिक सिस्टम से जोड़कर मतदान प्रक्रिया को मुहर लगाने की जगह वीवी पैट मशीन से जोड़ दिया है। मशीन के लग जाने से मतदाता मतदान के बाद यह जान सकते हैं कि उन्होंने जिस प्रत्याशी को वोट दिया था वह उसी को मिला या नहीं मिला है। एसडीएम ने बताया कि आयोग के इस फैसले के बाद इलेक्ट्रॉनिक मशीन को फिक्स करने की आशंका एवं आयोग की निष्पक्षता पर संदेह व्यक्त करने वालों को प्रमाण जैसा दे दिया है। इंदिरा चौक पर सूर्यभान सिंह, अजय पांडेय, मुरादपुर में धर्मेंद्र तथा मेढ़ा में कानून गो अनिल तिवारी ने मतदाताओं को प्रशिक्षित किया।