बदलापुर । क्षेत्र के भलुआही गांव में चल रहे सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को हवन पूजन और भंडारे के साथ हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 21 फरवरी से चल रही कथा में वृंदावन धाम के संत कृष्णकांत महराज ने भक्तों को भावगत की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने के लिए प्रेरित किया। दोपहर तक हवन और भंडारा कराया गया। इसमें यजमान संजय सिंह, बबलू सिंह उन्नत ने पत्नी के साथ आहुति डाली। इस दौरान वैभव सिंह, आनंद सिंह, कैलाश तिवारी, नरसिंह बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र चौरसिया, रवि मिश्र, नन्हकऊ यादव, राधेश्याम पाल आदि उपस्थित रहे। उधर, खटहन के पटैला गांव स्थित बाबा बान्हदैत्य मंदिर पर चल रहे साप्ताहिक मानस प्रवचन का शुक्रवार को हवन यज्ञ एवं भंडारे के साथ समापन कर दिया गया। यज्ञाचार्य पंडित वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ पूर्ण कराया। कथा वाचक पंडित मदन मोहन मिश्र ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे धार्मिक, अध्यात्मिक और भौतिक तीनों परिवेशों मे लाभ मिलता है। यज्ञ स्थल पर सभी देवी और देवताओं का वास हो जाता है। आयोजक मुख्य यजमान डॉ. सूर्यभान यादव, आशीष यादव, हरिकेश विश्वकर्मा, मुन्ना सिंह, सुनील, प्रमोद, पंकज यादव, लवकुश, मौर्य विनोद आदि मौजूद रहे।