फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   300 km of canals have not been cleaned, farmers upset

300 किमी नहरों की नहीं हुई है सफाई, किसान परेशान

Sun, 05 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
300 km of canals have not been cleaned, farmers upset
केराकत में शारदा सहायक खण्ड 36 की सूखी नहर व उगी घास फूस। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। इस समय खरीफ की खेती की तैयारी में किसान जुट गए हैं, लेकिन जिले में 300 किमी नहर की सफाई नहीं हो पाई है। ऐसे में किसानों के सामने खरीफ की खेती करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कारण पिछले साल नवंबर और दिसंबर में ही 1406 किमी नहरों की सफाई कर अपनी जिम्मेदारी समाप्त समझ लिया है।
विज्ञापन

जिले में सिंचाई के लिए कुल 343 नहरें हैं, जो तकरीबन 1705 किमी लंबी हैं। इन नहरों के सफाई करने का कार्य साल में एक बार किया जाता है। इस बार भी जिम्मेदारों की ओर से पिछले साल नवंबर और दिसंबर में नहरों की सफाई की गई, लेकिन वे मात्र 1406 किमी नहरों की सफाई कर शांत बैठ गए हैं। अभी भी 300 किमी नहरों की सफाई नहीं हो पाई है, जिसमें घास-फूंस व झाड़ झंकार मौजूद हैं, जिसमें अगर पानी आया तो वह टेल तक नहीं पहुंच पाएगा, जिससे किसानों को धान की रोपाई करने में परेशानी होगी। कारण इस समय नहरें सूखी हैं, जिसके कारण किसान किसी न किसी तरह धान की नर्सरी डाल रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक समस्या उनको धान की रोपाई करने के दौरान आएगी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केराकत ब्लाक में शारदा सहायक खंड 36 नहर की सफाई तो हुई है, लेकिन पानी नहीं आने से धान की नर्सरी डालने में दिक्कत हो रही है। बदलापुर क्षेत्र में शारदा सहायक खंड 36 भीमपुर रजवाहा सूखी पड़ी हुई है। वहीं सफाई नहीं होने से झाड़ झंकार व घास-फूंस उगे हैं, जिसके कारण धान की नर्सरी डालने में किसानों को दिक्कत हो रही है। कोई पंपिंग सेट से तो कोई डीजल पंप से धान की नर्सरी डाल रहा है। खेतासराय क्षेत्र में इस समय किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन शारदा सहायक खंड 36 का सोंगर माइनर मानीकलां से होकर गुजरता है। मनीकलां के आग दबंगों ने माइनर पाट दी। वहीं इस माइनर की सफाई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

300 किमी लंबी जिले में नहरों की शाखाएं हैं। इन शाखाओं की सफाई 10 साल में एक बार होने का नियम है। अभी समय पूरा नहीं हो पाया है। जैसे ही समय पूरा होगा। उसकी सफाई करा दी जाएगी। - विपिन कुमार, एक्सईएन, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed