फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   296 couples tied the knot

परिणय सूत्र में बंधे 296 जोड़े

Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
296 couples tied the knot
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 296 जोड़े बीते शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध गए। इस दौरान सभी जोड़ों को सरकार की तरफ से संचालित इस योजना के तहत लाभान्वित भी किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से इन जोड़ों की शादी तीन ब्लॉकों सिरकोनी, मछलीशहर और बदलापुर में मंडप बनवाकर सामूहिक रूप से कराई गई।
विज्ञापन

सिरकोनी ब्लॉक के गयासपुर स्थित एटीएस स्कूल परिसर में शुक्रवार को 143 जोड़ों की शादी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। इस दौरान जिले के 13 ब्लॉकों के 143 जोड़ों की शादी हुई। शादी के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत नाक की कील, बिछिया, पायल, बर्तन सेट, कपड़े आदि दिए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपनी पत्नी डॉ. सुरम्या शुक्ला के साथ सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में अध्यक्षता बीडीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी तथा संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश यादव ने किया। कार्यक्रम में बीडीओ शाहगंज अनुराग राय, सुनील कुमार सिंह, वीरभानु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मछलीशहर : क्षेत्र के बिहारी महिला महाविद्यालय परिसर में चार ब्लॉकों के 58 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान सुजानगंज ब्लॉक के 24, मुंगरा बादशाहपुर के 16, मछलीशहर के 11, बरसठी के 7 जोड़ों की शादी हुई। बीडीओ राजन राय ने बताया सभी जोड़ों को सरकार की तरफ से पायल, नाक की कील, बिछुआ, बर्तन का सेट आदि देकर विदाई की गई। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश वर्मा, सीओ अंतर सिंह मौजूद रहे। बदलापुर : ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 95 जोड़ों की शादी हुई। मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गरीबों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। उन्हीं योजनाओं में सामूहिक विवाह योजना भी शामिल है। इस अवसर पर डीडीओ बीबी सिंह, बीडीओ गौर्वेन्द्र सिंह, बीडीओ महराजगंज शशिकेश सिंह, विनय सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, दुर्गेश तिवारी, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी 21 ब्लॉकों के 296 जोड़ों की शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed