फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   28 Jamati brought to Pachhatia from Shahganj

शाहगंज से पचहटिया लाए गए 28 जमाती

Sun, 19 Apr 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
28 Jamati brought to Pachhatia from Shahganj
शाहगंज नगर के सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में रखे गए 28 जमातियों को पचहटिया स्थित प्रसाद इंस्टीट्यूट में शिफ्ट कर दिया गया है। यह सभी जमाती निजामुद्दीन के मरकज से होकर यहां आए थे। दो अन्य जमातियों समेत 35 लोग अभी भी शाहगंज के क्वारंटीन सेंटर में ही रखे गए हैं। इनमें से ज्यादातर की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन गैर प्रांतों का होने के चलते इन्हें रोका गया है।
विज्ञापन

सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में 30 जमातियों समेत कुल 96 लोगों को क्वारंटीन में रखकर निगरानी की जा रही थी। 14 दिन की अवधि पूरा करने वाले जिले और आसपास के जनपदों के 23 लोगों को अलग-अलग तिथियों पर छोड़ दिया गया था। गैर प्रांतों और जमात से जुड़ा होने के कारण अन्य को रोक लिया गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए 28 जमातियों को भी मुख्यालय के पचहटिया स्थित प्रसाद इंस्टीट्यूट में बने क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। इसी सेंटर में 13 बांग्लादेशी समेत 14 अन्य जमातियों को भी रखा गया है। जमात के साथ टीम लीडर के रुप में रहे दो अन्य लोगों को अभी शाहगंज में ही रखा गया है। प्रशासन के मुताबिक यह दोनों निजामुद्दीन नहीं गए थे। इसके अलावा देवबंद से लौटे 12 छात्र भी अभी शाहगंज में क्वारंटीन में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed