फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2.78 lakh duplicate voters' names deleted during investigation

Jaunpur News: जांच में 2.78 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम काटे

Tue, 16 Dec 2025 11:37 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Tue, 16 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
2.78 lakh duplicate voters' names deleted during investigation
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में चुनाव आयोग ने जांच के लिए 9.51 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी। जिला प्रशासन ने जब इसकी जांच कराई तो इनमें 2.78 लाख मतदाता डुप्लीकेट मिले जिनके नाम काटे गए। यह ऐसे मतदाता थे जो मृत थे या फिर एक से अधिक जगहों पर इनका नाम चल रहा था।
विज्ञापन

सर्वाधिक डुप्लीकेट वोट शाहगंज ब्लाक में हैं। दूसरे नंबर पर बक्शा, तीसरे नंबर पर बदलापुर में डुप्लीकेट मतदाता हैं। जिले में 19 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर फार्म लिया। सर्वे कर वे एसडीएम को पांडुलिपि 7 अक्तूबर से 24 नवंबर तक उपलब्ध कराएंगे। 23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

24 से 30 दिसंबर तक दावा आपत्ति की जाएगी। इसके बाद निस्तारण व फिर छपाई का कार्य किया जाएगा। छह फरवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 36 लाख 19 हजार 957 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 18 लाख 88 हजार 535 है। महिला मतदाताओं की संख्या 17 लाख 31 हजार 422 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ब्लॉक-संभावित डुप्लीकेट मतदाता-वैलिड वोटर-डिलीटेड वोटर
बक्शा-49734-27545-19946
करंजाकला-50176-34656-11217
सुइथाकला-40048-29107-9776
धर्मापुर-16098-10682-4799
बदलापुर-53032-33861-17811
रामपुर-45846-30080-14862
मुफ्तीगंज-24381-18412-5369
जलालपुर-38354-25114-12096
डोभी-37681-26086-10502
सिकरारा-46736-28831-16267
महराजगंज-40059-27534-10158
मड़ियाहूं-55506-38949-15683
सुजानगंज-56940-49901-6963
केराकत-41371-27831-11798
सिरकोनी-38128-21891-14667
खुटहन-52603-37391-12225
बरसठी-52162-37391-12225
रामगनर-50740-32321-16887
मछलीशहर-56380-36598-18361
मुंगराबादशाहपुर-42647-29394-11507
शाहगंज-62890-38299-22682
वर्जन
एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले लोग मतदाता पहचानपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनका अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। छह फरवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।-राम अक्षयबर चौहान, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed